Lucknow News: विधानसभा के सामने सुसाइड करने पहुंचा सैनिक का परिवार, पुलिस पर लगा आरोप

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सैनिक परिवार ने विधानसभा के सामने पहुंचकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार का आरोप है कि पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने उनकी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है और न्याय के लिए तमाम गुहार लगाने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल रहे सैनिक ने लगाया आरोप

सैनिक परिवार जमीनी विवाद से परेशान है। यह सैनिक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भी शामिल रहे हैं। सैनिक का कहना है कि उनकी ज़मीन पीजीआई इलाके में है, जिस पर एक पुलिस इंस्पेक्टर ने अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया है।

तमाम वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभागों में शिकायत करने के बाद भी जब उन्हें न्याय नहीं मिला, तो उन्होंने हताश होकर अपने परिवार के साथ विधानसभा के सामने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित परिवार को थाने ले गई, जहां उनकी शिकायत और मामले की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर जमीन कब्ज़ा आरोपों को उजागर किया है।

खबर अपडेट की जा रही है…

 

Also Read: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, 50 मीटर घिसटने से कटा पैर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.