Lucknow News: AKTU के दीक्षांत समारोह में छात्रों को ब्लॉकचेन तकनीक से मिली डिग्रियां

Lucknow News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) का 23वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को बेहद भव्य अंदाज़ में आयोजित हुआ। इस खास मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को डीएससी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया, वहीं प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस बार समारोह की सबसे बड़ी खासियत रही कि विश्वविद्यालय ने ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए डिग्री प्रदान करने की प्रक्रिया की शुरुआत की है।

शुभांशु शुक्ला ने दी सफलता का मंत्र

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शुभांशु शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता हर दिन के निरंतर प्रदर्शन से मिलती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अंतरिक्ष मिशन के बाद उन्हें 32 दिन क्वारंटीन में रहना पड़ा था, लेकिन धैर्य ने उन्हें मजबूत बनाए रखा। उन्होंने छात्रों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दी।

Lucknow News

राज्यपाल का संदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा सभी के लिए सुलभ होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शुभांशु शुक्ला जैसे व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य तय करें और उन्हें हासिल करें।

समारोह में यूपी के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने “वीमेन एम्पावरमेंट विथ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी” विषय पर शोध कर यह उपाधि अर्जित की है।

Lucknow News

छात्राओं ने बढ़ाया मान

प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर की नैंसी को बीटेक (कंप्यूटर साइंस) में सर्वोच्च स्थान पाने पर कुलाधिपति स्वर्ण पदक मिला। वहीं आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद की उन्नति गौर को अनुसूचित जाति श्रेणी में सर्वोच्च स्थान पर रहने पर कमल रानी वरुण स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

Also Read: पति से तलाक की अफवाहों पर छलका मोनाली ठाकुर का दर्द, नए गाने से बताई जुदाई की वजह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.