Lucknow News: थार की टक्कर से मचा बवाल, गाड़ी और ड्राइवर पर फूटा लोगों का गुस्सा
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर रविवार को दिनदहाड़े हंगामा मच गया। एक थार गाड़ी द्वारा युवक को टक्कर मारने के बाद गुस्साए लोगों ने सरेआम सड़क पर गाड़ी पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी ?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार गाड़ी गलत साइड से आ रही थी, तभी उसने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी और उसके ड्राइवर पर हमला बोल दिया। पत्थरबाजी में न सिर्फ गाड़ी को भारी नुकसान हुआ, बल्कि थार चला रहा युवक भी घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पारा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को किसी तरह काबू में किया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी मदद ली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: लखनऊ RML के प्रोफेसरों ने किया सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण,…

