Lucknow News: ठंड के साथ बढ़ा धुंध-कोहरे का असर, हवा हुई जहरीली!

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में ठंड बढ़ने के साथ ही धुंध और कोहरे का प्रकोप तेज हो गया है। इसका सीधा असर शहर की हवा की गुणवत्ता पर देखने को मिल रहा है। रविवार को कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई, जिससे सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ गया है। खासतौर पर औद्योगिक क्षेत्र तालकटोरा की हवा रेड जोन में पहुंच गई, जिसने स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

कई इलाके खराब श्रेणी में AQI

रविवार को तालकटोरा इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 दर्ज किया गया, जो रेड जोन में आता है और बेहद खराब श्रेणी माना जाता है। लालबाग की हवा 244 एक्यूआई के साथ ऑरेंज श्रेणी में रही, जबकि अलीगंज में 219 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो खराब स्थिति को दर्शाता है। वहीं गोमतीनगर में 195, बीबीएयू में 170 और कुकरैल में 111 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में रहा। हालांकि कुछ इलाकों में हालात अपेक्षाकृत बेहतर रहे, लेकिन कुल मिलाकर शहर की हवा सेहत के लिए सुरक्षित नहीं मानी जा रही है।

Lucknow News

कोहरे में आ सकती है कमी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार सोमवार से लखनऊ में पुरवाई हवाएं थम जाएंगी और फिर से पछुआ हवाएं चलने लगेंगी। इसके असर से दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने के संकेत हैं। उन्होंने बताया कि पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से कोहरे में थोड़ी कमी आ सकती है, जिससे दृश्यता में सुधार संभव है। रविवार को अधिकतम तापमान मामूली 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। बदलते मौसम और बिगड़ती हवा ने राजधानी में लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

 

Also Read: युवाओं की अचानक मौत से COVID वैक्सीन का संबंध नहीं, AIIMS की स्टडी में बड़ा खुलासा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.