Lucknow News: एलडीए की जनता अदालत में गूंजा आम लोगों का दर्द, 17 साल बाद भी प्लॉट पर कब्जा नहीं

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से शनिवार को जनता अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सभी फरियादियों की बातें सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

प्लाट खरीदने वालों ने एलडीए पर लगाया आरोप

दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर निवासी चंद्रेश खन्ना ने अदालत में 17 साल पुरानी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि उनकी मां ज्योति खन्ना ने वर्ष 2003 में गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में एक प्लॉट खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री 2008 में हुई। इसके बावजूद अब तक कब्जा नहीं मिला। खन्ना का कहना है कि बीते वर्षों में उन्होंने कई बार एलडीए कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन सिर्फ टालमटोल किया जाता रहा।

LDA office
प्लाट के दस्तावेज जिम्मेदारों को दिखाता पीड़ित।

अब अधिकारियों ने बताया कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और वहां से फैसला आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। खन्ना ने कहा कि वह हर बार दिल्ली से सिर्फ इस उम्मीद में लखनऊ आते हैं कि उनकी समस्या का कोई हल निकलेगा।

विकास प्राधिकरण पर अनदेखी का भी आरोप

इसी तरह केकेसी कॉलेज के पास रहने वाले राजेश कुमार ने अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में दीनदयाल पार्क के पास अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए, लेकिन कई लोगों ने दो-दो मंजिला स्थायी निर्माण कर लिया है। उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?

जनता अदालत में उठे इन सवालों पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों की जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: यूपी में 5 लाख करोड़ का निवेश लाने की तैयारी, योगी सरकार नवंबर में करेगी 5वीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.