Lucknow News: लखनऊ में चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए चोरी की स्कूटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 17 फरवरी 2025 को वादी जय प्रकाश सिंह द्वारा दी गई लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी काईनेटिक होंडा स्कूटी (संख्या UP32FC6357) को उनके घर के बाहर से चोरी कर लिया था।

पुलिस ने इस सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 79/2025 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना म0उ0नि0 नेहा राजपूत को सौंप दी। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

21 फरवरी 2025 को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के पास शहीद पथ अंडर पास से आरोपी आयुष राय उर्फ संजू (पुत्र सुरेश कुमार राय) निवासी म0नं0 320, सेनानी बिहार, रायबरेली रोड, तेलीबाग, थाना पीजीआई, लखनऊ (उम्र करीब 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी (संख्या UP32FC6357, चेचिस नंबर ME4JF501KD8539949, इंजन नंबर JF50E80538731) बरामद की गई।

गिरफ्तारी के बाद, आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 79/2025 धारा 303 (2) बीएनएस में धारा 317 (2) की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आयुष राय उर्फ संजू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इससे पहले वह थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ में भी एक चोरी (धारा 379/411 भादवि0) के मामले में आरोपित था (मु0अ0सं0 315/2024)।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी
  2. उ0नि0 धीरेंद्र कुमार वर्मा
  3. उ0नि0 विवेक कुमार
  4. म0उ0नि0 नेहा राजपूत
  5. का0 राहुल सिंह
  6. का0 संजय सरोज

पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Also Read: UP News: प्रतापगढ़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, काफी समय से था फरार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.