Lucknow News: थाना सुशांत गोल्फ सिटी में तीन घंटे में तीन बवाल, 8 आरोपी गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रविवार की रात अलग-अलग जगहों पर हुए विवाद, झगड़े और सार्वजनिक शांति भंग की घटनाओं के बाद पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा गया है।

मामला 1: महिला से झगड़े पर गिरफ्तार हुआ अमरनाथ मिश्रा

थाना सुशांत गोल्फ सिटी की पुलिस टीम जब अर्चना कुमार नाम की महिला द्वारा दर्ज कराए गए एक केस में पूछताछ के लिए अमरनाथ मिश्रा उर्फ संजय मिश्रा को तलब किया, तो पूछताछ के दौरान ही आरोपी ने महिला से बदसलूकी और गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिस के काफी समझाने के बावजूद अमरनाथ उग्र हो गया और फौजदारी पर आमादा हो गया। मौके की गंभीरता को देखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मामला 2: ओमेक्स हज़रतगंज में दो गुटों में झगड़ा

एक और मामले में ओमेक्स हज़रतगंज अहिमामऊ क्षेत्र में दो गुटों में जमकर झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों के लोग शराब के नशे में थे और कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद हिमांशु पांडेय, वैभव सिंह, अंकित यादव, देवेंद्र कुमार, अवधेश कुमार और अभिजीत यादव को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वे नहीं माने। मामला बढ़ता देख पुलिस ने सभी 6 लोगों को हिरासत में लिया।

मामला 3: शराब पीकर मोहल्ले में गाली-गलौज

राजधानी के ग्राम सौनई कंजेहरा में राहुल नामक युवक शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था और मोहल्ले में अशांति फैला रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन राहुल पुलिस से भी उलझ गया और फौजदारी पर आमादा हो गया। अंततः पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम और पते

  1. अमरनाथ मिश्रा उर्फ संजय मिश्रा, निवासी उन्नाव, वर्तमान पता: सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ
  2. हिमांशु पांडेय, निवासी एलआईजी, सुशांत गोल्फ सिटी
  3. वैभव सिंह, निवासी मटियारी, चिनहट, लखनऊ
  4. अंकित यादव, मूल निवासी एटा, वर्तमान पता: सरयू इन्क्लेव, सुशांत गोल्फ सिटी
  5. देवेंद्र कुमार, मूल निवासी एटा, वर्तमान: रैन बसेरा, सुशांत गोल्फ सिटी
  6. अवधेश कुमार, मूल निवासी एटा, वर्तमान: रैन बसेरा, सुशांत गोल्फ सिटी
  7. अभिजीत यादव, निवासी बड़ी घुसवल, सुशांत गोल्फ सिटी
  8. राहुल, निवासी ग्राम सौनई कंजेहरा, सुशांत गोल्फ सिटी

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

थाना सुशांत गोल्फ सिटी की पुलिस टीम में निरीक्षक दीपिका सिंह, विजय कुमार पाल, गजेन्द्र सिंह, दीपक कुमार सहित अन्य जवान शामिल रहे। लखनऊ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित व्यवहार करें और कानून व्यवस्था का पालन करें।

 

Also Read: रक्षाबंधन पर योगी सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात, 1 करोड़ की संपत्ति पर स्टांप छूट का शासनादेश जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.