Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर मार्ग के उद्घाटन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, 2 बजे से बदलेगी यातायात व्यवस्था

Lucknow News: लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर मार्ग के उद्घाटन समारोह को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर अस्थायी ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। यातायात पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को दोपहर 02.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक निर्धारित स्थानों पर आवश्यकता अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा, ताकि समारोह के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

इन क्षेत्रों में लागू रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

कार्यक्रम के दौरान आईटी चौराहा से हनुमान सेतु मंदिर और नदवा बंधा चौराहा की ओर सामान्य यातायात को जाने की अनुमति नहीं होगी। इस मार्ग से आने वाले वाहन डालीगंज इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा और डालीगंज पुल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसी तरह डालीगंज इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा से भी हनुमान सेतु मंदिर और नदवा बंधा चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा और वाहन डालीगंज पुल चौराहा होकर आगे बढ़ेंगे।

वहीं सुशीला देवी स्मृतिका तिराहा से भी हनुमान सेतु मंदिर और नदवा बंधा चौराहा की दिशा में सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र से आने वाले वाहन पेपरमिल तिराहा, निशातगंज अथवा संकल्पवाटिका तिराहा और सिकंदरबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। वहीं हनुमान सेतु मंदिर और नदवा बंधा चौराहा से सुशीला देवी स्मृतिका तिराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात भी नहीं जा सकेगा और इसे सुभाष चौराहा होकर आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं कार्यक्रम के दौरान फन माल की ओर से आरआर बंधा चौराहा की दिशा में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह आरआर बंधा चौराहा से समतामूलक चौराहा की ओर भी सामान्य यातायात को जाने की अनुमति नहीं होगी और वाहनों को फन माल के रास्ते से अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा। समतामूलक चौराहा से आरआर बंधा चौराहा की दिशा में जाने वाले वाहनों को आरबीआई कटिंग, डिगडिगा चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा अथवा 1090 चौराहा और गोल्फ क्लब चौराहा के रास्ते भेजा जाएगा।

वहीं डालीगंज पुल चौराहा और ग्रीन कॉरिडोर ढाल (डालीगंज साइड) से ग्रीन कॉरिडोर मार्ग पर सामान्य यातायात की आवाजाही नहीं होगी। इस मार्ग से आने वाले वाहनों को डालीगंज इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा अथवा सीडीआरआई तिराहा के रास्ते से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

आपातकालीन सेवाओं को रहेगी विशेष अनुमति

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सामान्य यातायात के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्गों के अलावा यदि किसी व्यक्ति को चिकित्सकीय आपात स्थिति का सामना करना पड़ता है और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है, तो प्रतिबंधित मार्गों पर भी एम्बुलेंस, स्कूली वाहन, फायर सर्विस और शव वाहन को वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमति दी जाएगी। ऐसी स्थिति में ट्रैफिक पुलिस अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सहायता ली जा सकती है। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 जारी किया गया है, जिस पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Also Read: Lucknow News: गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गहने चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.