Lucknow News: पुलिस मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और लूटा हुआ सामान बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ में सुबह करीब तीन बजे दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए।

डीसीपी पूर्वी लखनऊ शशांक सिंह ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे जब टीम तश्त कर रही थी। इसी दौरान सहारा ब्रिज के पास बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया। तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी उन पर फायरिंग की। इसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी और दूसरा शख्स भाग निकला। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया।

इस दौरान दूसरे बदमाश ने भी पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में दूसरे बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की पहचान मोनू राजपूत और महेश रावत के तौर पर हुई है। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने विपुल खंड और विवेक खंड में पर्स छीनने की वारदातें की थीं।

दोनों बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूसें बरामद की गई है। इसके साथ ही दोनों घटनाओं में चोरी और छीने गए पर्स बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ कई मामले दर्ज है। वे कुछ समय पहले ही जेल से छूटे हैं।

Also Read: Kanpur Fire: जूता फैक्ट्री में भीषण आग, मां-बाप समेत 3 बेटियां जिंदा जलीं, धमकों से आई घर में दरार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.