Lucknow News: चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ की विभूतिखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हालिया चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो सक्रिय बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की गई एक सोने की चेन, ₹21,100 नकद, और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

थाना विभूतिखंड क्षेत्र में बढ़ती चैन झपटमारी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस लगातार रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक गोपनीय सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने मौके से एक सोने जैसी पीली धातु की चेन, ₹21,100 नकद और टीवीएस राइडर बाइक (UP32PP4952) बरामद की, जो वारदात में इस्तेमाल की जा रही थी।

आरोपियों के नाम और पते

रोमी चौहान (30 वर्ष)

निवासी: राधापुरम कॉलोनी, ईदगाह के पास, मटियारी, थाना चिनहट, लखनऊ

शिवम यादव (19 वर्ष)

निवासी: राधापुरम कॉलोनी, कंचनपुर, मटियारी, थाना चिनहट, लखनऊ

अपराध का तरीका

पुलिस के मुताबिक ये दोनों युवक राह चलते लोगों की चैन या कीमती वस्तुएं झपट कर फरार हो जाते थे। फिर इन चीजों को स्थानीय लोगों को बेचकर मिले पैसों से नशा व अन्य निजी खर्च पूरे करते थे।

पुराने केस भी हुए उजागर

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब रिकॉर्ड खंगाला तो दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कई संगीन मुकदमे पहले से दर्ज पाए गए। शिवम यादव के खिलाफ थाना गोमतीनगर, विकासनगर और विभूतिखंड में दर्ज BNS धारा 304(2) और धारा 125(बी), 281, 324(2) के अंतर्गत केस दर्ज हैं। दूसरे आरोपी रोमी चौहान पर NDPS एक्ट, चोरी, और अन्य धाराओं में कुल 10 केस दर्ज हैं। इनके अपराधों में लखनऊ के अलावा बाराबंकी जिले के थाना देवा में दर्ज मामला भी शामिल है।

बरामदगी का पूरा ब्योरा

  • 01 सोने जैसी पीली धातु की चैन
  • ₹21,100 नकद
  • TVS Rider मोटरसाइकिल (UP32PP4952) – घटना में प्रयुक्त

आगे की कार्रवाई जारी

विभूतिखंड पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, बरामदगी के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमों में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है।

 

Also Read: Kushinagar News: IGRS और CM हेल्पलाइन पर लापरवाही पड़ी भारी, 15 अधिकारियों का रोका गया वेतन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.