Lucknow News: चोरी की वारदातों में लिप्त दो शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी व जेवरात बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के थाना मड़ियांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लाखों रुपये मूल्य के कीमती जेवरात, नकदी और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई थाना मड़ियांव की टीम ने सोमवार को भिटौली तिराहे के पास अंजाम दी। टीम संदिग्ध लोगों की चेकिंग में जुटी थी, तभी एक मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी का माल लेकर कोयला ढलान के पास खड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

अजमल पुत्र अरशद, निवासी: एम.डी. मैरिज हॉल के पास, चोर घाटी, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ। उम्र: लगभग 25 वर्ष। पेशा: बैटरी रिक्शा चालक।

रियाज पुत्र लियाकत, निवासी: रामनगर, थाना सआदतगंज, लखनऊ। उम्र: लगभग 30 वर्ष। पेशा: कपड़े बेचना।

बरामद सामान में शामिल हैं:

  1. 02 पीली धातु की चैन (कुल वजन: 18.160 ग्राम)
  2. 04 अंगूठियाँ (10.300 ग्राम)
  3. 02 जोड़ी पीले धातु के कान के टॉप्स (2.900 ग्राम)
  4. 02 सफेद धातु की कटोरी (35.930 ग्राम)
  5. 02 जोड़ी पायल (43.140 ग्राम)
  6. 02 सफेद धातु के कंगन (17.030 ग्राम)
  7. 01 सफेद धातु का चम्मच (8.400 ग्राम)
  8. 06 सफेद धातु के सिक्के
  9. 02 मोबाइल फोन
  10. ₹20,000/- नकद
  11. 01 छेनी (चोरी में इस्तेमाल औजार)

इन धाराओं में दर्ज हुए मामले

पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 305(a), 305, 317(2), 317(4), 331(4), 304(2) के तहत मडियांव थाने में कुल 5 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजमल पूर्व में थाना पीजीआई में धारा 379, 411 व 380 के तहत चार मुकदमों में नामजद रह चुका है। रियाज के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में आठ से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गिरोहबंदी, चोरी, आयुध अधिनियम आदि शामिल हैं।

कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी

गिरफ्तार आरोपियों को उनके अपराधों से अवगत कराते हुए विधिक कार्यवाही पूरी कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और पूछताछ के दौरान मानवाधिकार आयोग और सुप्रीम कोर्ट के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आगे की जांच के लिए दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही इनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के लिए संबंधित थानों से जानकारी मांगी गई है।

 

Also Read: Lucknow News: सौतेले पिता ने की 2 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.