Lucknow News: काकोरी में वायरल वीडियो से हड़कंप, अवैध असलहे के साथ दिखा युवक, पुलिस चुप्पी साधे बैठी
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गांव का रहने वाला युवक अतुल राजपूत खुलेआम अवैध असलहे का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। वीडियो में उसकी हेकड़ी और बेखौफ अंदाज़ कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
हैरानी की बात यह है कि यह वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर सैकड़ों बार शेयर हो चुका है, लेकिन काकोरी पुलिस की ओर से न तो कोई जांच शुरू की गई है और न ही कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे तत्वों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके में डर और अपराध का माहौल गहरा सकता है।
सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी ![]()
वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक ऐसे अपराधी खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाते रहेंगे और प्रशासन मूकदर्शक बना रहेगा? क्या किसी अनहोनी का इंतज़ार कर रही पुलिस? अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुलिस इस मामले में आखिर कब जागेगी? क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना के बाद ही हरकत में आएगा?
Also Read: UP STF की बड़ी कार्रवाई, मथुरा से 4.70 लाख की…


