Lucknow News: सपा मुख्यालय के बाहर लगी विश्वकर्मा समाज की होर्डिंग, BJP पर साधा निशाना

Lucknow News: लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर लगी एक बड़ी होर्डिंग इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह होर्डिंग विश्वकर्मा समाज से जुड़ी है, जिसमें बीजेपी सरकार पर समाज की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। खास बात यह है कि इसमें सपा और भाजपा सरकार के कार्यकाल की तुलना भी की गई है।

सरकार ने समाज को ज्यादा महत्व दिया

दरअसल, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जाता है। सपा सरकार के समय इस दिन अवकाश घोषित किया जाता था, लेकिन मौजूदा बीजेपी सरकार ने इसे खत्म कर दिया। इसी मुद्दे को आधार बनाकर होर्डिंग में लिखा गया है – “फर्क साफ है”, और दिखाने की कोशिश की गई है कि किस सरकार ने समाज को ज्यादा महत्व दिया।

सरकार की नीतियों को “रद्द” और “जीरो” बताकर निशाना साधा

होर्डिंग के एक हिस्से में सपा सरकार के दौरान शुरू की गई योजनाओं और दी गई सुविधाओं का जिक्र है, जबकि दूसरे हिस्से में भाजपा सरकार की नीतियों को “रद्द” और “जीरो” बताकर निशाना साधा गया है। इस होर्डिंग के पीछे संदीप विश्वकर्मा का नाम सामने आया है।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह पोस्टर राजनीति का नया मुद्दा बन सकता है, खासकर ऐसे समय में जब समाजों के प्रतिनिधित्व को लेकर सियासत पहले से ही गरमाई हुई है।

Also Read: Varanasi News: मंदिर की ज़मीन पर कब्ज़े की कोशिश, पुजारी को दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.