Lucknow News: अपार्टमेंट में देह व्यापार का विरोध करने पर महिला से मारपीट, दुष्कर्म की कोशिश

Lucknow News: राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र से देह व्यापार से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मटियारी स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने अपने पड़ोसियों पर देह व्यापार कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस अवैध गतिविधि का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

पीड़िता ने लगाया आरोप

महिला का आरोप है कि अपार्टमेंट में रहने वाले शुभम साहू, रंजीत जायसवाल, सुधीर अग्रवाल और ऊषा अग्रवाल लंबे समय से अवैध धंधा चला रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगे और उसकी छवि खराब करने के लिए अपार्टमेंट में आने-जाने वालों की तस्वीरें खींचकर उसके पति को भेजते थे।

पुलिस को आते देख भाग गए आरोपी

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 सितंबर की रात आरोपी उसके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज की और जबरन पकड़कर अंदर खींच लिया। इसी दौरान छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला ने दावा किया कि तभी पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनाई दिया, जिसके बाद आरोपी उसका बाल पकड़कर सिर जमीन पर पटकते हुए मौके से भाग निकले।

पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी पुलिस और डायल-112 पर कई बार शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब चिनहट पुलिस ने उसकी तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read: Bareilly News: एक घंटे तक केबिन में तड़पता रहा ड्राइवर, हालत नाजुक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.