लखनऊ: PGI पुलिस ने गांजा तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; महिला समेत 3 शातिर गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, जोन-दक्षिणी के तहत थाना पीजीआई और सर्विलांस टीम दक्षिणी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गांजा तस्करी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला दो लड़कों के साथ मिलकर अवैध गांजे की बिक्री करती है और तीनों गांजा बेचने कहीं जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वृंदावन योजना क्षेत्र में स्थित गोवर्धन इन्क्लेव गेट के पास से गिरफ्तारी की है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • अमित यादव (उम्र 19 वर्ष, निवासी मोहनलालगंज, लखनऊ)
  • दुर्गेश मिश्र (उम्र 18 वर्ष, निवासी असंधरा, बाराबंकी)
  • ललीता (उम्र 31 वर्ष, निवासी फ्लैट नं. 407, गोवर्धन इन्क्लेव, पीजीआई)

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया।

बरामदगी और मुकदमा

अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ और नकदी बरामद हुई है।

  • अवैध गांजा: 3 किलोग्राम अवैध गांजा।
  • नकदी: ₹1,42,200 नकद।
  • अन्य सामान: 03 अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू (गांजा तोलने के लिए)।

बरामद माल के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ थाना पीजीआई में मुकदमा संख्या 618/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है।

महिला अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार महिला अभियुक्त ललीता का आपराधिक इतिहास है, जिसके खिलाफ सुलतानपुर और लखनऊ के पीजीआई व सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मारपीट, एससी/एसटी एक्ट और हत्या के प्रयास (धारा 307) जैसे गंभीर मामलों सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Also Read: Lucknow News: दिन में रेकी, रात में चोरी, ई-रिक्शा बैट्री चोर गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.