Lucknow News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ शातिर चेन स्नैचर, लूटी गई चेन और अवैध असलहा बरामद

Lucknow News: राजधानी लखनऊ की गाजीपुर पुलिस और पूर्वी जोन की क्राइम टीम ने मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार तड़के सर्वोदय नगर बंधा रोड पर हुई एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो शातिर लुटेरों मोहम्मद रानू और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश मोहम्मद रानू के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका दूसरा साथी रिजवान मौके से दबोच लिया गया।

बीती 19 फरवरी को इंदिरानगर की रहने वाली विमला देवी के साथ गोल चौराहे पर दिनदहाड़े लूट हुई थी। दो अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी और फरार हो गए थे। इस घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया और बदमाशों की तलाश के लिए सर्विलांस और मुखबिरों का जाल बिछाया गया।

रविवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल वही दोनों अपराधी स्कूटी से शक्ति नगर ढाल की ओर जा रहे हैं। गाजीपुर पुलिस और क्राइम टीम ने मजार के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ाहट में उनकी स्कूटी फिसल गई।

Lucknow News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ शातिर चेन स्नैचर, लूटी गई चेन और अवैध असलहा बरामद

खुद को घिरता देख पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में मोहम्मद रानू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा, जबकि उसके साथी रिजवान को मौके पर ही दबोच लिया गया।

पुलिस ने इनके पास से लूट की गई सोने की चेन के दो टुकड़े, घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और दो अवैध तमंचे मय कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि ये अपराधी अक्सर सुनसान रास्तों पर अकेली महिलाओं की रेकी करते थे और मौका पाकर चेन छीनकर रफूचक्कर हो जाते थे। इन पर पहले भी कैसरबाग और गाजीपुर थानों में लूट के मुकदमे दर्ज हैं।

Also Read: पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा तंज, बोले- दुनिया जानती है आप पहले से नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.