लखनऊ पुलिस मुख्यालय में खास रक्षाबंधन, 20 छात्राओं ने DGP राजीव कृष्ण को बांधी राखी

Lucknow News: लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 27 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के मौके पर खास कार्यक्रम हुआ। जन भवन परिसर के आदर्श माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली 20 छात्राओं ने पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी। खास बात यह रही कि छात्राओं ने राखियां खुद अपने हाथों से तैयार की थीं।

कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। DGP राजीव कृष्ण ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बहनों और बच्चों के साथ बैठकर राखी बंधवाना और उनके साथ पर्व की खुशियां साझा करना उनके लिए विशेष और भावुक अनुभव है।

लखनऊ पुलिस मुख्यालय में खास रक्षाबंधन, 20 छात्राओं ने DGP राजीव कृष्ण को बांधी राखी

बेटियों को सपने पूरे करने का संदेश

DGP ने कहा कि हर बेटी के अपने सपने और लक्ष्य होते हैं। कोई पुलिस अधिकारी बनना चाहती है तो कोई खिलाड़ी या शिक्षा और दूसरे क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास, मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने की अपील की।

लखनऊ पुलिस मुख्यालय में खास रक्षाबंधन, 20 छात्राओं ने DGP राजीव कृष्ण को बांधी राखी
लखनऊ पुलिस मुख्यालय में खास रक्षाबंधन, 20 छात्राओं ने DGP राजीव कृष्ण को बांधी राखी

उन्होंने इस आयोजन के लिए राज्यपाल के प्रति आभार भी जताया। कहा कि इस पहल से पुलिस परिवार को बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाने का अवसर मिला।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक साइबर अपराध, रेलवे, EOW और फायर सर्विसेज समेत अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन व मानवाधिकार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह आयोजन पुलिस और समाज के बीच विश्वास, अपनत्व और संवेदनशीलता को मजबूत करने वाला रहा। कार्यक्रम के अंत में DGP ने सभी के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Also Read: ABCD के बाद भी चीजें आती हैं, दिखाएंगे उनको, जयंत चौधरी का अखिलेश यादव पर पलटवार 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.