Lucknow News: लखनऊ पुलिस ने एक वर्ष से लापता नाबालिग को सकुशल किया बरामद, परिजनों ने बांटी मिठाई

Sandesh Wahak Digital Desk: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र से करीब एक वर्ष पहले लापता हुई नाबालिग किशोरी को लखनऊ पुलिस ने गुजरात से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संयुक्त प्रयासों के चलते यह सफलता मिली।

Lucknow Police

घटना का विवरण

लखनऊ के टिकरियन खेड़ा निवासी पीड़िता की मां ने 4 मार्च 2024 को मोहनलालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी तीन वर्षीय बेटी को इन्द्रपाल उर्फ मिट्ठू मौर्या (निवासी कनकहा, मोहनलालगंज) बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस मामले में मु0अ0सं0 8/24, धारा 363/366 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

हाल ही में मोहनलालगंज क्षेत्र में आयोजित चौपाल के दौरान पीड़िता की मां ने यह मामला एसीपी मोहनलालगंज और प्रभारी निरीक्षक के संज्ञान में लाया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

-तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं।
-सर्विलांस टीम, डीसीपी दक्षिणी कार्यालय और मोहनलालगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।
-तकनीकी जांच के बाद नाबालिग की लोकेशन गुजरात में मिली।
-4 फरवरी 2025 को पुलिस ने गुजरात पहुंचकर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

परिजनों ने पुलिस को दिया धन्यवाद

बच्ची की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने मोहनलालगंज थाना पहुंचकर पुलिस की सराहना की और मिठाई बांटकर आभार जताया। आपको बतादें कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी और बरामदगी में शामिल पुलिस टीम

-उप-निरीक्षक दुर्गेश सिंह – थाना मोहनलालगंज
-उप-निरीक्षक चंद्रबहादुर यादव – थाना मोहनलालगंज
-उप-निरीक्षक अंकित – सर्विलांस प्रभारी, डीसीपी साउथ ऑफिस
-महिला उप-निरीक्षक आकांक्षा – थाना मोहनलालगंज
-कांस्टेबल रविंद्र – सर्विलांस सेल, डीसीपी साउथ ऑफिस
-कांस्टेबल अजय – थाना मोहनलालगंज
-महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव – थाना मोहनलालगंज

Also Read: Kanpur News: 100 बोगस कंपनियां, 60 करोड़ टैक्स चोरी, पान मसाला कारोबारी के 47 ठिकानों पर IT रेड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.