लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंटी नरेश पाल गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ पुलिस ने अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त, लखनऊ के दिशा-निर्देशों और पुलिस उपायुक्त दक्षिणी लखनऊ, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के आदेशानुसार, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के नेतृत्व में थाना कृष्णानगर की पुलिस टीम ने एक गैर-जमानतीय वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 22 फरवरी 2025 को करीब 1 बजे बाराविरवा चौराहे से अभियुक्त नरेश पाल (45 वर्ष), जो कि थाना काकोरी के शिवरी गांव का निवासी है, को गिरफ्तार किया। वह वर्तमान में सोनिया नगर, राजाजीपुरम आवास विकास कालोनी, थाना पारा, लखनऊ में रहता था।

अभियुक्त के खिलाफ थाना कृष्णानगर, लखनऊ में वाद संख्या-3603/12, मु0अ0सं0-270/2000, धारा 379/411 भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत मामले दर्ज हैं। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई इस गिरफ्तारी को अपराध नियंत्रण में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Also Read: Lucknow Crime: गोलीबारी कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.