लखनऊ: शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को दबोचा

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर शादी करने और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन (Conversion) कराने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ (जोन-पश्चिमी) ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद आसिफ को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

धोखे की बुनियाद पर टिका रिश्ता

पीड़िता के अनुसार, साल 2015 में मोहम्मद आसिफ ने खुद को ‘रितेश कुमार मौर्या’ बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने अपनी असलियत छिपाकर पुरनिया स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी भी की। पीड़िता को उसकी असलियत का अंदाजा तब तक नहीं हुआ जब तक कि उनकी पहली बेटी का जन्म नहीं हो गया।

नाम बदलते ही शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2018 में बड़ी बेटी के जन्म के बाद आरोपी ने खुलासा किया कि उसका असली नाम मोहम्मद आसिफ है। इसके बाद से ही आरोपी ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोपी उसे बुर्का/नकाब पहनने के लिए मजबूर करता था और बात न मानने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शिकायत मिलते ही सआदतगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 29/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम (3/5) के तहत मुकदमा दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मोहम्मद आसिफ (उम्र 32 वर्ष) को बुद्धेश्वर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: Lucknow News:  महिला की चेन उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का लॉकेट बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.