लखनऊ में लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, नकदी और जेवर बरामद कर जेल भेजा

Lucknow News: लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में रहीमाबाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूट की नकदी और जेवर बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर शाम रहीमाबाद थाना क्षेत्र के महिमाखेड़ा गांव के निवासी शैलेन्द्र प्रताप के साथ लूट की घटना हुई थी। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

पूछताछ में दो अन्य वारदातों का भी जिक्र

रहीमाबाद पुलिस ने शुक्रवार को महिमाखेड़ा निवासी विजय को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान विजय ने शैलेन्द्र प्रताप के साथ हुई लूट की घटना में शामिल होने की बात कबूल की। उसने माल थाना क्षेत्र में भी दो घटनाओं को अंजाम देने की बात कही।

निशानदेही पर नकदी और जेवर बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई नकदी और जेवर बरामद किए। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर लूट की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

रिपोर्ट :- सुरेन्द्र कुमार

Also Read: लखनऊ में ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी पिकअप डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.