लखनऊ: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव, पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी पर कार्रवाई
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
घटना का विवरण
26 फरवरी 2026 को पीड़िता ने ठाकुरगंज पुलिस को सूचना दी कि सुंदर नगर, न्यू हैदरगंज का रहने वाले आरोपी शादाब अंसारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने न केवल इनकार किया बल्कि मारपीट और गाली-गलौज भी की। आरोपी ने शर्त रखी कि वह तभी शादी करेगा जब पीड़िता अपना धर्म बदल लेगी। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 0112/2026 दर्ज किया। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 316(2), 115(2), 352, 351(3) के साथ-साथ 5/6 पाक्सो एक्ट और 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम लगाया गया है।
27 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त शादाब अंसारी (उम्र 25 वर्ष) को मुरदहिया आदर्श नगर मल्लपुर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को लखनऊ न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से कोर्ट के आदेश पर उसे जिला कारागार गोसाईगंज भेज दिया गया है।
Also Read: UP: अमरोहा से ATS ने दबोचा हवाला और टेरर फंडिंग का आरोपी, तुर्की से जुड़े हैं तार

