ईओडब्ल्यू का लखनऊ सेक्टर अव्वल, इंस्पेक्टर सुनील को सर्वश्रेष्ठ विवेचक का सम्मान

डीजी नीरा रावत ने जुलाई के लक्ष्यों की समीक्षा की, अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत व प्रोत्साहित किया

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ में शुक्रवार को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन(ईओडब्ल्यू) की डीजी नीरा रावत ने एजेंसी के सभी सात सेक्टरों के जुलाई में दिये गये लक्ष्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत और प्रोत्साहित किया गया।

माह जुलाई 2025 के प्रदर्शन के आधार पर लखनऊ सेक्टर को सर्वश्रेष्ठ सेक्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा को सर्वश्रेष्ठ विवेचक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डीजी नीरा रावत ने विवेचकों को त्वरित गति से गिरफ्तारी करने, अभियुक्तों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए ट्रायल केसेज की निकट से मॉनिटरिंग करने, जांच/विवेचनाओं को त्वरित गति से टारगेट एप्रोच के आधार पर निस्तारित करने तथा अभियुक्तों के विरूद्ध संगठित अपराध की परिभाषा के तहत कार्यवाही करने के लिए  भी निर्देशित किया।

डीजी ने सभी अधिकारियों को तत्परता के साथ कार्य करने तथा आर्थिक अपराधों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

 

Also Read: Lucknow News: संचारी रोगों पर रोकथाम के लिए नगर निगम का अभियान जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.