Lucknow: इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप-डी परीक्षा में साल्वर गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की ग्रुप-डी भर्ती मुख्य परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी चिनहट और गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्रों से हुई। अभियुक्तों को प्रज्ञा बालिका इंटर कॉलेज, चिनहट और लोएला इंटरनेशनल स्कूल, गोमतीनगर विस्तार से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम: 

  1. वेदप्रकाश (फिरोजाबाद) – साल्वर, प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संचालक
  2. रिंकू गुज्जर (फिरोजाबाद) – मुख्य अभ्यर्थी
  3. हरेन्द्र (मथुरा) – साल्वर
  4. बनवारी (भरतपुर, राजस्थान) – साल्वर

बरामद सामग्री:

  • 1 मोबाइल फोन
  •  4 प्रवेश पत्र
  •  6 फर्जी आधार कार्ड
  •  4 प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट
  •  2 मास्टर प्लान चार्ट और कक्ष संख्या प्लान चार्ट
  •  2 फोटो युक्त उपस्थिति पत्रक

कैसे हुआ खुलासा? 

प्रदेश सरकार के निर्देश पर एसटीएफ की विभिन्न इकाइयाँ नकल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही थीं। उपनिरीक्षक राजेश सिंह और फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में गठित टीमों को परीक्षा में साल्वर बैठाए जाने की सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का कबूलनामा

पूछताछ में मुख्य आरोपी वेदप्रकाश ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग चलाता है और पहले भी परीक्षाओं में साल्वर बन चुका है। वह कोचिंग के छात्रों को पास कराने के लिए पैसे लेकर उनके स्थान पर परीक्षा देता था। रिंकू गुज्जर, जो लेखपाल भर्ती परीक्षा का अभ्यर्थी था, ने वेदप्रकाश से संपर्क किया और अपने तथा अपने साथियों के स्थान पर परीक्षा दिलाने के लिए कहा। आरोपियों के खिलाफ थाना चिनहट और गोमतीनगर विस्तार में मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। स्थानीय पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Read: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मंजूर 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.