Lucknow News: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता कोर्स के लिए स्पॉट एडमिशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Sandesh Wahak Digital Desk: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्पॉट एडमिशन की शुरुआत कर दी है। जो छात्र बीजेएमसी (बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) और पीजीडीजेएमसी (पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

एडमिशन की पूरी जानकारी

स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया 20, 21 और 22 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यूनिवर्सिटी के डी-ब्लॉक स्थित एडमिशन ऑफिस में चलेगी। योग्य उम्मीदवारों का एडमिशन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर सीटों की उपलब्धता के अनुसार तुरंत कर दिया जाएगा।

विभाग छात्रों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करता है, जिसमें आधुनिक स्टूडियो, कैमरा सेटअप, एडिटिंग लैब, और इंडस्ट्री के विजिट्स शामिल हैं। इसके अलावा, छात्रों को वर्कशॉप्स और प्लेसमेंट में भी सहायता दी जाती है। जो भी छात्र इस बारे में और जानकारी चाहते हैं, वे 9999734399/9935559490 पर संपर्क कर सकते हैं या headmc@iul.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

 

Also Read: Meerut News: 12 साल से फरार 2 लाख का इनामी बदमाश हरीश गिरफ्तार, UP STF ने की कार्रवाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.