Lucknow News: ज्वैलर्स की दुकान से 50 लाख के सोने के आभूषण चोरी, 4 शातिर गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ पुलिस ने चौक इलाके से ज्वैलर्स की दुकान से की गई करोड़ों की चोरी का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 563.18 ग्राम पीली धातु के अर्ध-निर्मित आभूषण, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किए गए हैं।
कैसे खुला मामला
8 अगस्त 2025 को चौक क्षेत्र के रहने वाले धर्मेंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान पर काम करने वाला कारीगर अनिल चौधरी, जो पिछले 3–4 साल से काम कर रहा था, 4 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे दुकान से करीब 700 ग्राम अधबने सोने के जेवर लेकर फरार हो गया।
इस आधार पर चौक थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर गठित टीम ने जांच शुरू की और 21 अगस्त को हुसैनाबाद इंटर कॉलेज के पास से मुख्य आरोपी अनिल चौधरी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
अनिल चौधरी (24) – चौधरी गढैया, थाना वजीरगंज, लखनऊ
यासिर हुसैन (27) – शीशमहल, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ
मोहम्मद मजहर (30) – हुसैनाबाद, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ
उमेश कन्नौजिया (32) – थाना मडियांव, लखनऊ
पुलिस टीम की भूमिका
इस पूरे ऑपरेशन में चौक थाने के प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार यादव, लवलेन्द्र कुमार सिंह, राहुल मिश्रा, योगेन्द्र कुमार, कांस्टेबल नवनीत, भगत सिंह और महिला कांस्टेबल पूनम शामिल रहीं।
गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और संभावना है कि इनके खिलाफ और भी मामलों का खुलासा हो सकता है।
Also Read: Varanasi Crime News: दिनदहाड़े कॉलोनाइजर की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुए हमलावर

