Lucknow: कैसरबाग बस अड्डे पर संदिग्ध महिला गिरफ्तार, 5 पाकिस्तानी पिस्टल और नकदी बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के कैसरबाग बस स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला के पास से पांच पाकिस्तान मेड पिस्टल और डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने महिला की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर उसकी तलाशी ली, जिसमें ये हथियार और नकदी बरामद की गई।

जानकारी के मुताबिक, महिला मेरठ से आई हुई थी और यूपी रोडवेज की बस (संख्या यूपी 78 जेटी 4162) से कैसरबाग बस अड्डे पहुंची थी। मामले की सूचना मिलने पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बुलाया गया। एसटीएफ ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस और एसटीएफ मामले की जांच में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक महिला से पूछताछ जारी है और इस मामले में किसी बड़े नेटवर्क के जुड़े होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

Also Read: UP News: हाथरस में दो बसों के बीच भीषण भिड़ंत, एक की मौत, 17 घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.