लखनऊ: 6 साल की मासूम से अश्लील हरकत करने वाला टीचर गिरफ्तार,पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत और उसे जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी दीपक शर्मा को शुक्रवार को तिवारी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

बीते गुरुवार (26 फरवरी) को एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 6 साल की मासूम बेटी के साथ आरोपी ने अश्लील कृत्य किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने बच्ची को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

गिरफ्तार किया गया आरोपी दीपक शर्मा मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में जानकीपुरम के गड़रियन पुरवा इलाके में रह रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पेशे से टीचिंग (शिक्षण) का काम करता है। एक शिक्षक द्वारा इस तरह की घिनौनी हरकत ने स्थानीय लोगों में भारी रोष पैदा कर दिया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में BNS की गंभीर धाराओं और पाक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

धाराएं: 65(2), 351(2), 333 बीएनएस और 5m/6 पाक्सो एक्ट।

कार्रवाई: पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या उसने पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।

Also Read: राजस्थान के बालोतरा में ट्रेलर में जा घुसी स्लीपर बस, 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.