लखनऊ: गोमतीनगर के दुर्गा मंदिर में चोरी, दान पेटिका तोड़कर कैश ले उड़ा चोर; CCTV में कैद हुई वारदात

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित खरगापुर के एक रिहायशी इलाके में चोरों ने बीती रात एक मंदिर को निशाना बनाया। शिवनगर तिराहे पर स्थित स्कन्देश्वरी माता मंदिर (दुर्गा मंदिर) में अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसकी पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुजारी को कमरे में बंद कर दिया वारदात

मंदिर के निवासी और पीड़ित तारा चंद ने पुलिस में इस संबंध में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना आज दिनांक 01 दिसंबर 2025 की रात लगभग 2 बजकर 05 मिनट पर हुई।

अज्ञात चोर मंदिर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। उसने सबसे पहले पुजारी के कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया, ताकि वह बाहर न निकल पाए। इसके बाद चोर ने मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़ा और अंदर रखी दान पेटिका को तोड़कर उसमें रखे सभी रुपये और पैसे चुराकर ले गया।

चोरी की पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। पीड़ित तारा चंद ने पुलिस से निवेदन किया है कि फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए।

Also Read: बरेली पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, मृतक शिक्षक के परिवार को दी सांत्वना, 1 करोड़ मुआवजे की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.