Lucknow: तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहे और कार बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के थाना कृष्णानगर पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के तहत चेकिंग अभियान के दौरान तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक तमंचा, 8 जिंदा कारतूस और एक चार पहिया वाहन Hyundai i-20 (नं0 UP 32 KE 7172) बरामद किया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लोकबन्धु चौराहे से 100 मीटर पहले, थाना कृष्णानगर संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोका और उसमें सवार तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने कबूला कि वे व्यापारी मनीष अग्रवाल के अपहरण और 42 लाख रुपये की वसूली के उद्देश्य से आए थे। इस काम के एवज में अभियुक्त इमरान अहमद को 10,000 रुपये बतौर एडवांस बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में प्राप्त हुए थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की जानकारी:

इमरान अहमद (37 वर्ष), निवासी: मोहल्ला सालारगंज, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच, व्यवसाय: मीट की दुकान पर कार्यरत

नियाज (23 वर्ष), निवासी: गंगवारा, थाना देवा शरीफ, जनपद बाराबंकी,  व्यवसाय: फल की रेडी लगाता है

राजू (43 वर्ष), निवासी: कुकरैल नाले के किनारे, अबरारनगर, थाना इंदिरानगर, लखनऊ

मूल निवासी: ग्राम चन्दूना, थाना मोहम्मदपुर, जनपद बाराबंकी

गिरफ्तारी का कारण और अपराध की योजना

गिरफ्तार अपराधी पहले भी कई बार लखनऊ आकर व्यापारी मनीष अग्रवाल की रैकी कर चुके थे। 28 फरवरी को पुनः लखनऊ आए और मनीष अग्रवाल की कार MG Hector का पीछा कर रहे थे। वे पूरी तरह हथियारों से लैस थे और व्यापारी के अपहरण की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से इन्हें पकड़ लिया गया।

बरामद सामान:

  • 1 पिस्टल
  • 1 रिवाल्वर
  • 1 तमंचा
  • 8 जिंदा कारतूस
  • Hyundai i-20 कार (UP 32 KE 7172)

पंजीकृत मुकदमा:

  • थाना: कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ
  • मुकदमा संख्या: 102/2025
  • धाराएँ: 111 (2) (ख), 55, 336 (2) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट

मिली जानकारी के अनुसार बदमाश इमरान अहमद पर बरहराइच, बाराबंकी और लखनऊ में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड:

इमरान अहमद पर दर्ज मुकदमे:

  • धारा-147, 148, 149, 323, 336, 504, 506 भा0द0सं0, थाना दरगाह शरीफ, बहराइच (2016)
  • धारा-395, 397, 412 भा0द0सं0, थाना कोतवाली नगर, बहराइच (2018)
  • धारा-3/25 आर्म्स ऐक्ट, थाना कोतवाली नगर, बहराइच (2018)
  • धारा-395, 412 भा0द0सं0, थाना कोतवाली देहात, बहराइच (2023)
  • धारा-3(1) यू0पी0 गैंगस्टर ऐक्ट, थाना कोतवाली देहात, बहराइच (2023)

नियाज पर दर्ज मुकदमे

  • धारा-3/25 आर्म्स ऐक्ट व 34/458/506 भा0द0सं0, थाना कोतवाली नगर, गोण्डा (2024)
  • धारा-392/411 भा०दं०सं०, थाना जरवल रोड, बहराइच (2024)
  • धारा-380/411/457 भा0दं०सं०, थाना कोतवाली देहात, बहराइच (2021)
  • धारा-380/411/413 भा0दं०सं०, थाना कोतवाली देहात, बहराइच (2021)
  • धारा-8/20 एनडीपीएस ऐक्ट, थाना कोतवाली देहात, बहराइच (2021)
  • धारा-3(1) यू0पी0 गैंगस्टर ऐक्ट, थाना देवा, बाराबंकी (2022)
  • धारा-380/411/457 भा0दं०सं०, थाना गोसाईगंज, लखनऊ (2021)
  • धारा-379 भा0दं०सं०, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ (2021)

राजू पर दर्ज मुकदमे:

  • धारा-380/457/411 भा०दं०सं०, थाना इंदिरानगर, लखनऊ (2018)
  • धारा-380/457/411 भा०दं०सं०, थाना जानकीपुरम, लखनऊ (2018)
  • धारा-2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम, थाना जानकीपुरम, लखनऊ (2018)

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं और पूर्व में भी वसूली, लूट और डकैती जैसी घटनाओं में लिप्त रहे हैं। इनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और अब इन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: UP News: 27 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, सरगना की तलाश में जुटी एसटीएफ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.