Lucknow: ऑपरेशन सिंदूर की जीत पर उमड़ा व्यापारियों का उत्साह, सेना के शौर्य को किया नमन

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी के अमीनाबाद क्षेत्र के व्यापारियों ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर बुधवार को जमकर खुशी मनाई। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल, अमीनाबाद के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अमीनाबाद प्रभारी हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने गुइन रोड पर एकत्रित होकर भारत के तिरंगे के साथ अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

व्यापारियों ने इस अवसर पर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री को भी सफल ऑपरेशन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यापारियों ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता से देश में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।

इस दौरान व्यापारियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अमीनाबाद प्रभारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि यह सफलता पूरे देश के लिए गौरव की बात है और व्यापारी समुदाय देश की सुरक्षा और प्रगति में हमेशा सरकार के साथ खड़ा है।

Also Read: Ceasefire: जम्मू-कश्मीर में LOC पर फिर पाक ने की फायरिंग, 10 लोगों की मौत, कई घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.