लखनऊ: आशियाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बुलेट से स्कूल जा रहे 11वीं के छात्र की मौत
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्टेला मैरी इंटर कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। दोनों छात्र नई बुलेट बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे।
स्कूल के सामने हुआ हादसा
आशियाना स्थित स्टेला मैरी इंटर कॉलेज के सामने, पिकनिक पर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक बस के पीछे छात्रों की तेज रफ्तार बाइक टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे 11वीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृत छात्र का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read: Mirzapur News: सपा नेता की बिजली काटने पर कार्रवाई, विंध्याचल एसडीओ अंश कुमार पांडेय संबद्ध

