Lucknow: जयंती पर वी.पी. सिंह को नमन, अपना दल (एस) ने दोहराया सामाजिक समरसता का संकल्प
Sandesh Wahak Digital Desk: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती के मौके पर बुधवार को लखनऊ स्थित अपना दल (सोनेलाल) के कैंप कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आर. पी. गौतम ने की।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. वी. पी. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके योगदान को नमन किया। वक्ताओं ने उन्हें सामाजिक बदलाव का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि आज भी उनकी सोच और विचारधारा राजनीति में उतनी ही प्रासंगिक हैं।
पार्टी नेताओं ने इस अवसर पर सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचितों के उत्थान के लिए संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि वी. पी. सिंह ने पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों की आवाज को ताकत दी, और अपना दल (सोनेलाल) उन्हीं आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का काम करता रहेगा।

राष्ट्रीय सचिव संजीव सिंह राठौर को किया सम्मानित
कार्यक्रम में अपना दल (सोनेलाल) युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव संजीव सिंह राठौर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पार्टी की वरिष्ठ नेता लालता सिंह चौहान को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओ. पी. कटियार, राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. सिंह, राष्ट्रीय सचिव के. के. पटेल, पिछड़ा आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे, बौद्धिक मंच के अध्यक्ष हौसला प्रसाद पाल, कार्यालय सचिव मुन्नर प्रजापति, विधि मंच के महासचिव प्रमोद पटेल, पूर्व विद्युत लोकपाल आर. डी. पाल, प्रदेश सचिव अमर सिंह तरुण, क्षेत्रीय अध्यक्ष पोनू पटेल, सुरेंद्र पाल, प्रियंका पाल समेत कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर यह शपथ ली कि सामाजिक न्याय की इस मुहिम को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा और वी. पी. सिंह जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सबके लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
Also Read: Gonda News: ठेकेदार के रसूख के आगे डीएम की सख्ती, आदेश और कार्रवाई दरकिनार!

