लखनऊ: निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार,10 बंडल तार बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना मड़ियांव और अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने निर्माणाधीन मॉल और मकानों से बिजली के तार चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 10 बंडल बिजली के तार और वारदात में इस्तेमाल किया जाने वाला ई-ऑटो बरामद हुआ है।

नौबस्ता मोड़ के पास दबोचे गए चोर

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अनुसार, मंगलवार (10 फरवरी) को मड़ियांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम वांछित अपराधियों की तलाश में नौबस्ता मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तार चोरी करने वाले दो अपराधी ई-ऑटो के साथ चन्द्राढाल से भिठौली की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर घेराबंदी कर दोनों को सीतापुर रोड पर पकड़ लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:

अनिल कुमार (23 वर्ष): निवासी अलीगंज, लखनऊ (मूल निवासी- खीरी)।

राजकुमार निषाद उर्फ टन्नू (32 वर्ष): निवासी फैजुल्लागंज, मड़ियांव (मूल निवासी- खीरी)।

अभियुक्त राजकुमार निषाद उर्फ टन्नू का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, उसके खिलाफ मड़ियांव थाने में पहले से ही चोरी और मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 10 बंडल इलेक्ट्रिक तार और घटना में प्रयुक्त ई-ऑटो (UP32 XN 1215) बरामद किया है। इनके खिलाफ मड़ियांव थाने में मु0अ0सं0 052/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

Also Read: योगी सरकार में दिव्यांगजन पेंशन में 3 गुना से अधिक की वृद्धि, मंत्री नरेन्द्र कश्यप बोले- भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.