लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और पूर्व कुलपति निशीथ राय का निधन, शोक की लहर

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित प्रोफेसर और डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर निशीथ राय का दुःखद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रोफेसर राय अपने ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए जाने जाते थे। उनके मार्गदर्शन में ही ‘डेली न्यूज एक्टिविस्ट’ समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू हुआ था, जो आज भी सफलतापूर्वक जारी है। उनका निधन समाज और शिक्षा के क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

उनके निधन पर उनके सहयोगियों, छात्रों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

 

Also Read: UP News: बिजली निजीकरण पर बढ़ा टकराव, कर्मचारी संघ ने दी ये चेतावनी, CM योगी को लिखा पत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.