Lucknow News: UP AI एवं स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन का भव्य आगाज, CM योगी रहे मौजूद
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के द सेंट्रम में आज 12 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे ‘उत्तर प्रदेश AI एवं स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन’ का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह सम्मेलन देश में पहली बार आयोजित हो रहे ग्लोबल AI इंपैक्ट सम्मेलन 2026 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल के रूप में सामने आया है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से नवाचार, तकनीकी प्रगति और भविष्य की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया। सम्मेलन का उद्देश्य AI आधारित समाधानों के जरिए स्वास्थ्य क्षेत्र को अधिक सुलभ, प्रभावी और आधुनिक बनाना है।
शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री अजीत पाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जा रहा है, जिससे देश-विदेश के विशेषज्ञ, नीति निर्माता और आमजन इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ सके।
यह सम्मेलन उत्तर प्रदेश को AI और स्वास्थ्य नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय व वैश्विक मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.