Lucknow: लूटपाट और चोरी की वारदातों में शामिल शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पूर्वी जोन की सर्विलांस और क्राइम टीम ने गोमतीनगर थाना क्षेत्र से एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है, जो हाल ही में शहर और आसपास के इलाकों में हुई कई लूट और चैन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल रहा है।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया लुटेरा

1 जुलाई 2025 को पुलिस टीम जब दयाल चौराहे से साहरा क्रिकेट एकेडमी की ओर जाने वाले मार्ग पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक युवक बिना नंबर प्लेट की HF डीलक्स बाइक पर आता दिखा। पुलिस को देख वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजेश तिवारी उर्फ विष्णु, उम्र 24 वर्ष, निवासी देवकली रोड, सुभाष नगर, थाना सदर कोतवाली, जिला खीरी के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने बरामद किया।

  • एक जोड़ी पीली धातु की कान की बाली
  • पीली धातु की एक चेन का टुकड़ा
  • ₹1,250 नकद
  • HF DELUXE बाइक (गाड़ी संख्या: UP31AQ5199)

गिरफ्तारी से खुली कई वारदातों की परतें

पूछताछ के दौरान बृजेश तिवारी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी अनुभव शुक्ला उर्फ राजा (फरार) के साथ मिलकर निम्नलिखित वारदातों को अंजाम दिया।

  • 28 जून 2025: विवेकखंड, गोमतीनगर में महिला से चैन व पेंडेंट लूट (FIR संख्या 265/2025, धारा 304(2) BNS)
  • 28 जून 2025: तुलसी पार्क, कृष्णानगर क्षेत्र में चैन स्नेचिंग (FIR संख्या 312/2025, धारा 304(2) BNS)
  • 28 जून 2025: विकासनगर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से कान की बाली छीनी (FIR संख्या 88/2025, धारा 304(2) BNS)
  • 27 जून 2025: खीरी जनपद के बेहजम रोड स्थित खाद की दुकान के पास से बाइक चोरी (FIR संख्या 538/2025, धारा 303(2) BNS)

अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृजेश तिवारी कोई नया नाम नहीं है। उसके खिलाफ पहले से भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं जिनमें धारा 304, 317(2), 317(5) BNS (FIR संख्या 563/2024, थाना धौरहरा, खीरी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला (FIR संख्या 565/2024) सीतापुर, सदर और अन्य थानों में बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी जैसे आरोपों में कई केस दर्ज हैं। फरार चल रहा उसका साथी अनुभव शुक्ला उर्फ राजा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read: बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव को बताया धार्मिक, बोले– वह श्रीकृष्ण के वंशज हैं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.