लखनऊ के साई हॉस्पिटल में उमड़ी मरीजों की भीड़, PGI के डॉक्टरों ने मरीजों का निशुल्क किया उपचार

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर (तकरोही पुलिस चौकी के पास) स्थित सीमा मेडिकल एवं साई पाली क्लीनिक में बुधवार को एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक बेहतर इलाज पहुंचाना था, जो आर्थिक तंगी या जानकारी के अभाव में बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते।

PGI के बड़े डॉक्टरों ने दी सेवाएं

शिविर में लखनऊ PGI और अन्य संस्थानों के नामचीन विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे।

  • डॉ. नर्वेश कुमार (PGI लखनऊ)

  • डॉ. प्रियंका पाण्डेय (ईएनटी सर्जन एवं स्किन स्पेशलिस्ट)

  • डॉ. मस्तकुल (MBBS)

  • डॉ. शिवकैलाश द्विवेदी

  • ए.आर.के. बबलू (न्यूट्रीशियन)

इन बीमारियों के मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

कैंप में सिर्फ परामर्श ही नहीं, बल्कि मरीजों को स्वस्थ रहने के तरीके भी बताए गए। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रामजीत सिंह ने बताया कि शिविर में लिवर, हृदय रोग, गठिया, चर्म रोग, खांसी, ब्लड प्रेशर और शुगर के सैकड़ों मरीज पहुँचे। इसके अलावा कैंसर जैसी घातक बीमारियों से जूझ रहे लोगों ने भी विशेषज्ञों से राय ली।

अब इलाज के लिए नहीं भटकना होगा दूर

डॉ. रामजीत सिंह ने मरीजों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि महीने के हर सोमवार को गोरखपुर की मशहूर स्किन एवं हेयर स्पेशलिस्ट डॉ. प्रियंका पाण्डेय क्लीनिक पर मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

साई पाली क्लीनिक की यह कोशिश समाज के उस आखिरी व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंंचाने की है, जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकता।

Also Read: पीएम मोदी से मिले सुंदर पिचाई, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में तय होगा भविष्य का रोडमैप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.