Mahima Chaudhary: महिमा चौधरी का असली नाम क्या है? इस निर्देशक के कहने पर बदला था नाम

Mahima Chaudhary: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिमा चौधरी का असली नाम कुछ और था, जिसे बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले बदल दिया गया था?

असली नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

चौधरी का जन्म 13 सितंबर 1973 को हुआ था। उनका असली नाम ऋतु चौधरी है, लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर ‘महिमा चौधरी’ रख लिया।

‘परदेस’ से मिली जबरदस्त पहचान

महिमा चौधरी ने 1997 में आई फिल्म ‘परदेस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के लिए 3,000 से अधिक लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था और उनमें से महिमा को चुना गया। सुभाष घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी।

फिर से फिल्मों में कर रही हैं वापसी

महिमा चौधरी ने कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया था, लेकिन अब वह फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी कर रही हैं। बीते साल वह अनुपम खेर की फिल्म ‘द सिग्नेचर’ में नजर आई थीं और फिर कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

अब महिमा चौधरी जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘नादानियां’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर, सुनील शेट्टी, इब्राहिम अली खान, दिया मिर्जा और जुगल हंसराज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 मार्च को स्ट्रीम होगी। बता दे, महिमा चौधरी का यह कमबैक फैंस के लिए काफी खास होने वाला है।

Also Read: सोनाक्षी सिन्हा की पहली तेलुगू फिल्म ‘जटाधारा’ की शूटिंग जल्द होगी शुरू, इस एक्टर संग आएंगी नजर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.