महोबा CHC बना डांस फ्लोर: ड्यूटी टाइम में बजा DJ, 7 स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के श्रीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में डांस करते हुए देखा जा सकता है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में अस्पताल के मुख्य दरवाजे बंद कर, अंदर डीजे सिस्टम पर बॉलीवुड गानों की धुन पर डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को थिरकते देखा गया। बताया जा रहा है कि यह फेयरवेल कार्यक्रम एक स्वास्थ्यकर्मी के ट्रांसफर के मौके पर आयोजित किया गया था।

Mahoba CHC

वीडियो में शामिल प्रमुख नाम

  • डॉ. अजय सिंह (अधीक्षक)

  • डॉ. श्वेता सचान

  • फार्मासिस्ट सतीश कुमार

  • स्टाफ नर्स जूली और आराधना

  • एएनएम गुड़िया और मंजू गौतम

7 स्वास्थ्यकर्मी हटाए गए, जांच समिति गठित

घटना को गंभीर मानते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. आशाराम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो डॉक्टरों सहित सात स्वास्थ्यकर्मियों को CHC श्रीनगर से हटाकर अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में अटैच कर दिया है।

साथ ही, पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।

जांच समिति के सदस्य

  • डॉ. एस.के. वर्मा (अध्यक्ष, एडिशनल CMO)

  • डॉ. प्रयागदत्त (डिप्टी CMO)

  • ममता (DPM)

सीएमओ ने समिति को शीघ्र रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

CMO का सख्त संदेश

डॉ. आशाराम ने कहा,

“अस्पताल जैसी गंभीर जगह पर इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। मरीजों की सेवा में लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

स्वास्थ्य विभाग ने दी सख्त चेतावनी

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ड्यूटी के दौरान इस प्रकार की मनोरंजन गतिविधियां, संगीत और डांस जैसी अनुशासनहीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विभाग ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि मरीजों की सेवा सर्वोपरि है, और जो भी कर्मचारी इससे समझौता करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Unnao News: मनचले को छात्रा ने बीच सड़क सिखाया सबक, वीडियो वायरल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.