Varanasi News: कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली

Varanasi News: वाराणसी के सारनाथ इलाके में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुकीम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुकीम पर ही इस हत्या की साजिश रचने और शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप है।

डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी मुकीम फरीदपुर इलाके में शूटरों से पैसों के लेन-देन के लिए मिलने वाला है। इसी सूचना पर एसओजी की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

जब पुलिस ने मुकीम को घेर लिया, तो उसने टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में मुकीम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। इस गिरफ्तारी से उम्मीद है कि महेंद्र गौतम हत्याकांड की पूरी गुत्थी जल्द ही सुलझ जाएगी।

रिपोर्ट: संतोष पांडेय

Also Read: Lucknow News: CBN के दो इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 10 लाख की रिश्वत मांगने के मामले में CBI की कार्रवाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.