Lucknow News: पुलिस एनकाउंटर में चर्चित बिल्डर हत्याकांड का मुख्य शूटर ढेर, 1 लाख का था इनामी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई।

इंदिरा कैनाल रोड पर हुई इस क्रॉस-फायरिंग में एक लाख रुपये का इनामी गैंगस्टर संजय उर्फ संजीव पुलिस की गोली लगने से मारा गया। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को बदमाश के छिपे होने की सटीक सूचना मिली थी।

इसके बाद जब इलाके की घेराबंदी की गई, तो खुद को घिरा देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मारे गए शूटर संजय की पहचान अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र (चक कोदार गांव) के निवासी के रूप में हुई है।

 

Lucknow Police Encounter

वह बीते 27 मई 2026 को लखनऊ के पीजीआई इलाके में हुए मशहूर बिल्डर संदीप सिंह मर्डर केस में मुख्य शूटर था और तब से ही फरार चल रहा था। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने उस पर एक लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया था।

खान मुबारक और दिलीप वर्मा गैंग से जुड़े थे तार

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, संजय का एक लंबा और खौफनाक आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ अयोध्या, बस्ती, अंबेडकरनगर समेत यूपी के कई जिलों में मर्डर और रंगदारी जैसे संगीन मामलों के दर्जनों मुकदमे दर्ज थे।

जांच एजेंसियों की मानें तो वह यूपी के कुख्यात अपराधियों दिलीप वर्मा और खान मुबारक गैंग के लिए काम करता था।

कई बड़ी और संगठित आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका यह शार्प शूटर लंबे समय से पुलिस के रडार पर था, जिसका अंत शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में हो गया।

Also Read: IND vs IRE T20: हार के साथ टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.