‘नादानियां’ का मुख्य गाना हुआ रिलीज, इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की केमिस्ट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट !

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड में एक और स्टारकिड अपनी शुरुआत करने जा रहा है। सैफ अली खान के बेटे *इब्राहिम अली खान* अपनी डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ बोनी कपूर की बेटी *खुशी कपूर* मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अब फिल्म का मुख्य गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

इब्राहिम-खुशी की जोड़ी ने जीता दिल

फिल्म ‘नादानियां’ का गाना वरुण जैन, जोनिता गांधी और सचिन-जिगर ने गाया है, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने में इब्राहिम और खुशी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यह रोमांटिक ट्रैक यंग जनरेशन को काफी पसंद आ सकता है।

इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘नादानियां’

इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ 7 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का निर्देशन शौना गौतम ने किया है, जबकि फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं।

फिल्म की कहानी और किरदार

इस फिल्म में इब्राहिम नोएडा के मध्यमवर्गीय परिवार के एक मेहनती लड़के अर्जुन मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है। वहीं, खुशी कपूर दिल्ली की हिम्मती लड़की पिया जय सिंह की भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म में सिर्फ इब्राहिम और खुशी ही नहीं बल्कि सुनील शेट्टी, महिला चौधरी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म को लेकर फैंस में बढ़ी उत्सुकता

‘नादानियां’ के गाने की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इब्राहिम और खुशी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फैंस उनकी जोड़ी को पसंद कर रहे हैं और उनकी एक्टिंग को देखने के लिए बेताब हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की यह डेब्यू फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

Also Read: मोहम्मद सिराज संग अफेयर की खबरों पर माहिरा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.