लखनऊ एयरपोर्ट पर ‘निजी टैक्सी’ पर बड़ी कार्रवाई, 133 गाड़ियां पकड़ी गईं, 69 सीज

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिवहन विभाग ने निजी कार के रूप में पंजीकृत उन गाड़ियों पर शिकंजा कसा है, जिनका व्यावसायिक (टैक्सी) उपयोग किया जा रहा था। चार दिवसीय विशेष अभियान के दौरान 133 निजी गाड़ियों को पकड़ा गया, जिनमें से 69 गाड़ियों को सीज कर दिया गया है।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय के निर्देश पर दो शिफ्टों में तीन-तीन प्रवर्तन टीमों ने कुल 707 वाहनों की जांच की। इनमें से 69 वाहनों को सीज कर थाने में जमा किया गया है, जबकि बाकी का चालान कर जुर्माना जमा कराया जा रहा है।

गाड़ी छुड़ाने की शर्त

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रभात पांडेय ने बताया कि इन वाहनों को तभी छोड़ा जाएगा जब वाहन मालिक वाहन को टैक्सी (व्यावसायिक) श्रेणी में परिवर्तित करा लेंगे। निर्धारित जुर्माना और बकाया टैक्स जमा कर देंगे।

अभी तक छह वाहनों को टैक्सी में बदलने और पूरा शुल्क जमा करने के बाद छोड़ा गया है। इस अभियान में यात्री व मालकर अधिकारी आभा त्रिपाठी, अनीता वर्मा, एसपी देव सहित हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के प्रवर्तन टीम सदस्य शामिल रहे।

Also Read: ‘सरकार कारोबारियों को डरा रही है’, अखिलेश यादव ने दालमंडी डिमोलिशन पर BJP को घेरा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.