दिल्ली में संसद भवन के पास ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी मंज़िल धधकी, दम्पति झुलसे

Sandesh Wahak Digital Desk: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब संसद भवन से महज़ 200 मीटर की दूरी पर स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग अपार्टमेंट की तीसरी मंज़िल पर लगी। देखते ही देखते पूरे इलाक़े में घना धुआँ फैल गया, जिससे निवासियों को बाहर निकलने में काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

इस घटना से अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार सदमे में हैं। विनोद नामक एक निवासी ने रोते हुए अपनी व्यथा बताई, मेरा पालतू कुत्ता अंदर फँस गया था। मेरी बेटी की शादी कुछ ही महीनों में होने वाली है, और हमने जो भी गहने, सोना और कपड़े ख़रीदे थे, वह सब भी अंदर ही फँसा हुआ है।

Brahmaputra Apartments fire

उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से उनकी पत्नी और बच्चा झुलस गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, हमें अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आग कैसे लगी। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग पर जल्द ही क़ाबू पा लिया जाएगा। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Also Read: Noida News: IPS अधिकारी पर पत्नी ने दर्ज कराई FIR, दहेज उत्पीड़न और अवैध संबंधों के लगाए गंभीर आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.