UP में 17 IAS के ट्रांसफर, मुरादाबाद की नई कमिश्नर बनी संगीता सिंह, आंजनेय सिंह की छुट्टी
UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में IAS Transfer (IAS तबादले) को लेकर देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने 23 अगस्त की रात 17 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में मंडलायुक्त से लेकर सचिव और विभिन्न विभागों के प्रमुख पदों पर तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
इस फेरबदल में अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल (Aligarh-Moradabad Division) में हुए बदलाव खास तौर पर चर्चा में हैं। अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को अब मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) रहे ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।
17 IAS अधिकारियों के तबादले
- संगीता सिंह — मंडलायुक्त अलीगढ़ से मंडलायुक्त मुरादाबाद।
- ओम प्रकाश आर्य — सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज से मंडलायुक्त अलीगढ़।
- गौरी शंकर प्रियदर्शी — आयुक्त ग्राम्य विकास एवं सचिव ग्राम्य विकास से महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन।
- चैत्रा वी. — महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक से सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद लखनऊ।
- प्रमोद कुमार उपाध्याय — सचिव समाज कल्याण से आयुक्त ग्राम्य विकास।
- रवीन्द्र कुमार — सचिव नगर विकास विभाग। उन्हें यूपी जल निगम (नगरीय) के MD और राज्य मिशन निदेशक अमृत के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।
- मासूम अली सरवर — CEO सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड से यूपी जल निगम (नगरीय) के MD और राज्य मिशन निदेशक अमृत का अतिरिक्त प्रभार।
- डॉ. राज शेखर — MD यूपी जल निगम (ग्रामीण) से सचिव नियोजन विभाग एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या।
- योगेश कुमार — आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता से MD यूपी जल निगम (ग्रामीण)।
- कुमार प्रशान्त — सचिव राज्य सूचना आयोग से आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता।
- गुर्राला श्रीनिवासुलु — सचिव सचिवालय प्रशासन से सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग।
- अमृत पाल कौर — प्रतीक्षारत से संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ।
- नवनीत सेहारा — अपर आबकारी आयुक्त। उन्हें संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के पद से मुक्त किया गया।
- देवेन्द्र कुमार पाण्डेय — विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से विशेष सचिव उपभोक्ता मामले विभाग।
- विवेक श्रीवास्तव — सचिव LDA से विशेष सचिव पशुधन विभाग।
- अमृत त्रिपाठी — सचिव उच्च शिक्षा से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज।
- ओम प्रकाश राय — सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज से विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग।
मुरादाबाद में बदले मंडलायुक्त
मुरादाबाद में मंडलायुक्त रहे आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति 14 अगस्त को समाप्त हो गई थी। इसके बाद उन्हें उनके मूल कैडर सिक्किम वापस भेज दिया गया। अब अलीगढ़ की मंडलायुक्त रहीं संगीता सिंह को मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं लंबे समय से प्रतीक्षारत (Waiting for Posting) चल रहीं IAS अधिकारी अमृत पाल कौर को भी नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें यूपी सहकारी चीनी मिल संघ का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
फेरबदल (UP IAS Transfer) में यूपी जल निगम (UP Jal Nigam) और अमृत योजना से जुड़े पद भी शामिल हैं। नगर विकास सचिव रवीन्द्र कुमार को जल निगम (नगरीय) के MD और राज्य मिशन निदेशक अमृत के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। यह जिम्मेदारी अब मासूम अली सरवर को अतिरिक्त प्रभार के रूप में दी गई है।
Also Read: अयोध्या में कांग्रेस के ‘मछली भोज’ पर विवाद, भड़के संत, प्रदेश अध्यक्ष से माफी की मांग की

