Central Contract में बड़ा फेरबदल, कोहली और रोहित पर जोखिम, BCCI आज कर सकता है घोषणा
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 31वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 22 दिसंबर को होने जा रही है।
बैठक से पहले टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है।
पिछले एक साल में दोनों खिलाड़ी टेस्ट और T20 क्रिकेट से संन्यास लेकर अब केवल वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं, जिसका असर उनके कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड पर पड़ सकता है।
A+ कैटेगरी से बाहर हो सकते हैं कोहली और रोहित
2024–25 कॉन्ट्रैक्ट साइकिल (1 अक्टूबर 2024 – 30 सितंबर 2025) में कोहली और रोहित को A+ ग्रेड में रखा गया था। इस कैटेगरी में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं।

लेकिन सूत्रों के अनुसार BCCI अब दोनों खिलाड़ियों की ग्रेडिंग पर पुनर्विचार कर सकता है। A+ ग्रेड से बाहर होने पर उनकी सालाना सैलरी में 2 करोड़ रुपये की कटौती हो सकती है।
ग्रेड-वाइज कॉन्ट्रैक्ट राशि:
-
A+ ग्रेड: 7 करोड़ रुपये
-
A ग्रेड: 5 करोड़ रुपये
चूंकि दोनों अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में उपलब्ध हैं, इसलिए A+ कैटेगरी में उनका बने रहना मुश्किल माना जा रहा है।
शुभमन गिल को मिलेगा A+ ग्रेड?
AGM में सबसे बड़ा फायदा मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को मिल सकता है। गिल फिलहाल A ग्रेड में हैं, लेकिन पिछले एक साल में उन्होंने टीम की कमान संभाली और सभी फॉर्मेट में अहम प्रदर्शन किया है।
ऐसे में उन्हें A+ कैटेगरी में प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है। जडेजा और बुमराह के A+ ग्रेड में बने रहने की भी उम्मीद है।
महिला क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट भी एजेंडे में
बैठक में सिर्फ पुरुष खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट नहीं, बल्कि—
-
महिला घरेलू खिलाड़ियों की सैलरी सुधार,
-
कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर में बदलाव,
-
अंपायर्स और मैच रेफरी की फीस बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।
BCCI महिला क्रिकेट को मजबूत करने के लिए नए वित्तीय मॉडल पर विचार कर सकता है।
प्रशासनिक बदलावों के बाद पहली AGM
यह AGM BCCI में हुए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बाद पहली बड़ी बैठक है। सितंबर में हुए बदलाव:
-
-
मिथुन मनहास – नए अध्यक्ष
-
रघुराम भट्ट – कोषाध्यक्ष
-
देवजीत साइकिया – सचिव
-
प्रभतेज सिंह भाटिया – संयुक्त सचिव
-
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शाह – BCCI काउंसलर नियुक्त
-
इन बदलावों के बाद AGM में कई बड़े फैसलों की उम्मीद की जा रही है।
Also Read: IPL 2026 Auction: 350 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्ट, स्मिथ-डिकॉक समेत ये बड़े नाम शामिल

