सिद्धार्थनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 4 थानेदारों समेत 9 निरीक्षकों के तबादले, देखिए लिस्ट
Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अभिषेक महाजन ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों की नई तैनाती सूची जारी की है। इस फेरबदल के तहत कई महत्वपूर्ण थानों और विशेष सेल (जैसे साइबर और सर्विलांस) के प्रभारियों को बदला गया है।
‘बेहतर पुलिसिंग ही मुख्य लक्ष्य’
‘संदेश वाहक’ से खास बातचीत में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए किए गए हैं। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि इस बदलाव से थानों और स्पेशल यूनिट्स की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।” सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती का कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया है।
तबादला सूची: किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
इस फेरबदल में थानों की कमान के साथ-साथ साइबर और एंटी-रोमियो सेल में भी बड़े बदलाव हुए हैं:
| अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती (कहां थे) | नई तैनाती (कहां गए) |
| निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय | प्रभारी, जनपदीय साइबर सेल | प्रभारी निरीक्षक, थाना सिद्धार्थनगर |
| निरीक्षक दुर्गा प्रसाद | प्रभारी निरीक्षक, थाना सिद्धार्थनगर | प्रभारी निरीक्षक, थाना ढेबरुआ |
| निरीक्षक पंकज कुमार सिंह | साइबर क्राइम थाना | प्रभारी, जनपदीय साइबर सेल |
| निरीक्षक अरुण कुमार | साइबर क्राइम थाना | प्रभारी निरीक्षक, थाना कठेला समयमाता |
| उ०नि० अभय सिंह | थानाध्यक्ष, कठेला समयमाता | थानाध्यक्ष, जोगिया उदयपुर |
| म०उ०नि० मीरा चौहान | थानाध्यक्ष, जोगिया उदयपुर | प्रभारी, एन्टी रोमियो सेल |
| म०उ०नि० शाइस्ता | प्रभारी, एन्टी रोमियो सेल | थाना सिद्धार्थनगर |
| उ०नि० नारायण लाल श्रीवास्तव | थानाध्यक्ष, ढेबरुआ | प्रभारी, सर्विलांस सेल |
| उ०नि० हरेन्द्र चौहान | प्रभारी, सर्विलांस सेल | साइबर क्राइम थाना |
विशेष इकाइयों पर फोकस
इस सूची से साफ है कि पुलिस कप्तान ने साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इसीलिए साइबर सेल और एंटी-रोमियो सेल में अनुभवी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोतवाली सिद्धार्थनगर जैसे महत्वपूर्ण थाने की कमान साइबर सेल के अनुभवी निरीक्षक मिथिलेश राय को देना एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: तेजस्वी का नीतीश पर हमला, बोले- बिहार में कठपुतली सरकार, होली के बाद आंदोलन का ऐलान

