यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 39 डिप्टी एसपी और 15 एएसपी के तबादले, डीजीपी मुख्यालय ने जारी की सूची

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में गुरुवार रात बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए। डीजीपी मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 39 डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा दिन में ही 15 एएसपी रैंक के अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई थी।

डिप्टी एसपी स्तर पर बदलाव

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के एसीओ जोन गौरव कुमार शर्मा को नागरिक उड्डयन विभाग भेजा गया है। एसीपी नेहा त्रिपाठी को सीतापुर, जबकि धर्मेंद्र कुमार सिंह को 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी भेजा गया है। सहारनपुर में 5वीं वाहिनी एसएसएफ में तैनात प्रदीप कुमार यादव को लखनऊ कमिश्नरेट में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह, हर्षिता गंगवार को महोबा से तकनीकी सेवा शाखा मुख्यालय, सीमा यादव को मंडलाधिकारी मुरादाबाद से 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, शिव ठाकुर को बुलंदशहर से मंडलाधिकारी मुरादाबाद और दीपक कुमार सिंह द्वितीय को सीतापुर से मंडलाधिकारी आगरा भेजा गया है।

इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों का भी तबादला किया गया है, जिनमें सत्य प्रकाश शर्मा (मैनपुरी से 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली), ऋषिकांत शुक्ला (उन्नाव से मैनपुरी), तेज बहादुर सिंह (कानपुर कमिश्नरेट से उन्नाव), शैलजा मिश्रा (मुरादाबाद से पीटीसी मुरादाबाद), विजय प्रताप यादव प्रथम (डीजीपी मुख्यालय से 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र), सुमित त्रिपाठी (बाराबंकी से दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर) और कई अन्य नाम शामिल हैं।

एएसपी स्तर पर तबादले

डीजीपी मुख्यालय ने 15 एएसपी रैंक के अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया है। अयोध्या में यूपीएसएसएफ में तैनात अभय कुमार मिश्रा को विजिलेंस भेजा गया है। सीआईडी मुख्यालय के राजेंद्र प्रसाद यादव और एलआईयू मेरठ में तैनात डॉ. राजीव कुमार सिंह को भी विजिलेंस में तैनाती दी गई है।

डीजीपी मुख्यालय के एएसपी स्थापना राहुल मिश्रा को देवरिया भेजा गया है। यूपी 112 की मोहिनी पाठक को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में, मऊ के महेश सिंह अत्रि को पीटीएस मुरादाबाद और पीएसी मुख्यालय की डॉ. अर्चना सिंह को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर भेजा गया है।

नागरिक उड्डयन के धर्मेंद्र सचान को पुलिस मुख्यालय, झांसी की 33वीं वाहिनी पीएसी के प्रमोद कुमार यादव को 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, यातायात निदेशालय के अनूप कुमार को मऊ और वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त रंजन सिंह को आईजी स्थापना का स्टाफ ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, एसआईटी के अशोक कुमार यादव को ईओडब्ल्यू मुख्यालय, बदायूं के एएसपी ग्रामीण कृष्णकांत सरोज को एलआईयू मेरठ, नोएडा कमिश्नरेट के डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं और देवरिया के एएसपी उत्तरी अरविंद कुमार को डीजीपी मुख्यालय की स्थापना शाखा में पदस्थ किया गया है।

 

Also Read: स्याना हिंसा मामला: 38 दोषियों को आज मिलेगी सजा, दोपहर बाद आ सकता है फैसला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.