UP News: हमीरपुर में बड़ा सड़क हादसा, दो ट्रकों के बीच भीषण भिड़ंत, तीन लोग जिंदा जले

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात कानपुर-सागर राजमार्ग पर छिरका गांव के निकट हुई जब कबरई से गिट्टी लेकर जा रहा एक ट्रक, सामने से आ रहे अन्य ट्रक से टकरा गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विनीता पहल ने बताया कि टक्कर के कारण दोनों ट्रक में आग लग गई जिससे तीन लोग जिंदा जल गए। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पंकज गौतम (30), कपिल (24) और कुंवर राजपूत (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद राजमार्ग पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Also Read: Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद SSP विपिन ताडा का एक्शन, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.